
झाबुआ। शुक्रवार सुबह इंदौर-अहमदाबाद राष्टीय राजमार्ग पर ग्राम माछलिया से आगे ग्राम बूंदीरेला के समिप इंदौर से गुजरात की और भूसा लेकर जा रहे आयशर वाहन क्र.एमपी- 09-जीएफ-1245 की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण वाहन में आग लग गई और आयशर वाहन पूरी तरह से जल गया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। वाहन में लगी आग को 3 फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया। इस घटना में जिस जगह वाहन में आग लगी वह क्षेत्र धार जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत आता है परंतु काफी समय तक राजगढ़ पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना की माछलिया चौकी प्रभारी श्याम कुमावत एवं प्रआर. विजय शर्मा को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद 1 फायर ब्रिगेड झाबुआ, 1 राजगढ़ और 1 सरदारपुर से मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस द्वारा मार्ग का आवागमन सुचारू रूप से शुरू करवाया गया। अपनी सीमा क्षेत्र से बाहर भी यदि कोई हादसा होता है तो माछलिया चौकी प्रभारी कुमावत एवं प्रआर. शर्मा द्वारा हमेशा सबसे पहले मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट जाते है, जो काबिले तारीफ है।
17 झाबुआ-2- हाईवे पर वाहन में लगी आग
