बालाजी हनुमान मंदिर में आया लाखों का दान

14 माह बाद खुली दान पेटी, निकले 17 लाख 21 हजार 395 रूपए

 

सोयतकलां, 17 जनवरी. मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर स्थित भक्तों की आस्था का केंद्र अति प्राचीन प्रसिद्ध श्री पिपलिया खेड़ा बालाजी हनुमान मंदिर की गुरुवार प्रात: 11 बजे धार्मिक मंदिर समिति सचिव नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल की मौजूदगी में 14 माह के अंतराल के बाद दान पेटी खोली गई, जिसकी गिनती सुबह 11 शुरू हुई, जो रात्रि 9 बजे तक चली. जिसमें 17 लाख 21 हजार 295 रुपए की राशि निकली. इस अवसर पर 6 बैंककर्मी तथा राजस्व गिरदावर सहित 15 पटवारी एवं सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी व धर्म प्रेमी बंधु मौजूद रहे.

प्रसिद्ध पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर के विकास के लिए दानदाताओं द्वारा दान पेटी में जो राशि डाली जाती है. वह राशि संग्रहित कर बैंक में जमा कर दी जाती है. यह राशि दानदाताओं की भावनाओं के अनुरूप मंदिर के विकास कार्यों मे लगाई जानी चाहिए, लेकिन दान पेटी से निकली जाने वाली राशि बैंक के सरकारी खजाने में जमा की जा रही है, पर मंदिर नवनिर्माण को लेकर केवल भक्तों को आश्वासन ही मिल रहा है. विगत तीन माह पूर्व प्रसिद्ध पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर पर जिर्णोद्धार को लेकर बालाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजन रखा गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रोडमल नागर भी पहुंचे थे. जहां पर सांसद द्वारा अपने उद्बोधन में कहा था कि मंदिर तो दिव्य ही है, इसे भव्य बनाना है. यही नहीं यह भी कहा गया था कि मकर संक्रांति तक सारी कार्रवाई पूर्ण कर एक मंदिर निर्माण समिति का गठन किया जाएगा और मकर संक्रांति तक इसका निर्माण शुरू किया जाना प्रस्तावित किया गया था, पर मकर संक्रांति बीत जाने के बाद भी मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मंदिर विकास को लेकर कई बार मंदिर समिति द्वारा अधिकारियों से चर्चा की गई एवं आयोजन भी किए गए यही नहीं लगातार मीडिया द्वारा भी समय-समय पर मंदिर की अव्यवस्थाओं को लेकर समाचार प्रकाशित किए गए, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस तरफ अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से दानदाताओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही हैं. यही नहीं दिलचस्प बात तो यह है कि मंदिर नवनिर्माण के लिए यहां पर दो अलग-अलग गुट द्वारा मंदिर का भूमिपूजन भी किया गया था, पर आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ.

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like