महुली सड़क हादसे में युवक घायल, बरका पुलिस व पटवारी ने पहुंचाया अस्पताल

सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में पवन कुमार यादव पिता तेजबली यादव निवासी ग्राम धौहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पटवारी हल्का बरका रामखेलावन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बरका पुलिस को सूचना दी।

बरका पुलिस एवं पटवारी श्री सिंह की संयुक्त मदद से घायल युवक को तत्काल सरई अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना अचानक हुई, जिससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। सरई अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि निगरानी में रखा गया है।

Next Post

सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर और छात्रों ने जमकर लड़ाई पतंगें

Thu Jan 15 , 2026
सिंगरौली: शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली में प्रथम वर्ष के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के लिए इस बार की मकर संक्रांति बेहद खास और यादगार रही।कॉलेज परिसर में आयोजित इस उत्सव में न केवल पतंगबाजी का रोमांच दिखा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा ने भी सभी का […]

You May Like