किसानों से किए वादे निभाए मप्र सरकार: बरोलिया

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने शनिवार को सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने इस प्रदेश को “किसानों का राज्य” बनाया था और हमेशा किसानों के हितों के लिए काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किसानों को खाद के लिए लाठीचार्ज झेलना पड़ा और लंबी लाइनों में लगना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों की गरिमा और समृद्धि को प्राथमिकता दी थी। बरोलिया ने कहा कि आज जरूरत है कि सरकार किसानों के हक में ठोस कदम उठाए और उनके प्रति किए गए वादों को निभाए।

Next Post

रूस के स्टर्लिटामक में प्लांट में विस्फोट, 3 लोगों की मौत

Sat Oct 18 , 2025
मास्को, 18 अक्टूबर (वार्ता) रूस के बश्कोर्तोस्तान क्षेत्र के प्रमुख रेडी खाबिरोव ने बताया कि रूसी शहर स्टर्लिटामक स्थित अवांगार्ड संयंत्र में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है। श्री खाबिरोव ने कहा, “स्टर्लिटामक के अवांगार्ड में शुक्रवार को एक गंभीर आपात स्थिति उत्पन्न हुई। इस संयंत्र […]

You May Like