उदयपुर 21 मई (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर के सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा लविशा डाँगी का बालिका वर्ग के अन्डर-16 में भारतीय वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है।
उप प्रधानाचार्य अनिल गोस्वामी ने बताया कि उदयपुर से इस शिविर के लिए चयनित होने वाली लविशा एकमात्र छात्रा है। समस्त देश से मात्र 20 खिलाड़ियों का चयन लविशा एवं विद्यालय ही नहीं, अपितु शहर के लिए भी गर्व का विषय है।
वॉलीबॉल कोर्ट में सेंटर अटेकर की पोजीशन पर अपने खेल को नयी ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाली लविशा प्रतिदिन आठ घंटे की कड़ी मेहनत करती है। पिछले दो सालों से लविशा ने लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अनेक पदक प्राप्त किए हैं।
Next Post
चीन ने पाकिस्तान, भारत के बीच वार्ता के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का स्वागत किया: वांग
Wed May 21 , 2025
बीजिंग, 21 मई (वार्ता) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन पाकिस्तान और भारत द्वारा बातचीत के माध्यम से अपने मतभेदों को ठीक से निपटाने, व्यापक और स्थायी युद्धविराम हासिल करने और मौलिक समाधान तलाशने का स्वागत करता है और उसका समर्थन करता है। चीन की […]

You May Like
-
8 months ago
जीआरपी की सतर्कता से यात्री को लौटे लाखों के लैपटॉप
-
1 year ago
हड़ताली कर्मचारियों ने जलाई आदेश की प्रति
