गंगा के बढ़ते जलस्तर से त्रिवेणी घाट पर अलर्ट, जल पुलिस ने खाली कराया घाट

ऋषिकेश, 27 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड में ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर जल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल पुलिस की टीम ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही एहतियातन घाट को खाली कराने की कार्रवाई भी की गई।

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिसकर्मी घोषणा के जरिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गंगा के समीप न जाने की हिदायत दे रहे हैं। घाट पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। जल पुलिस का मुख्य उद्देश्य जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जल पुलिस की टीम घाट पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

 

 

 

 

Next Post

बाणसागर डैम के दर्जन भर गेट खुले, जल बढऩे को लेकर हाई अलर्ट

Sun Sep 27 , 2026
सीधी : बारिश का दौर फिर शुरू हो जाने से बांध एवं नदी नालों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। बाणसागर बांध का जल स्तर बढऩे पर एक दर्जन गेट को करीब 2-2 मीटर खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। अभी 6 और गेट खोले जाने […]

You May Like