
सिंगरौली । चितरंगी तहसील की ग्राम पंचायत बरहट के लालीमाटी क्षेत्र में आज गुरूवार की शाम करीब पांच बजे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मुकेश सिंह के घर के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में उसमें भीषण आग भड़क उठी। आग के साथ तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद लगातार ब्लास्ट जैसी आवाजें आ रही थीं। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण सुरक्षित दूरी पर हट गए। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि विद्युत विभाग की ओर से नहीं की गई है।
००००००
