कांग्रेस पार्षद रामगोपाल पाल ने संविदाकार पर लगाए लीपापोती के आरोप

सिंगरौली। परसौना से निगाही तक सड़क की मरम्मत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीते दिनों मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के माध्यम से संविदाकार द्वारा सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य कराया गया था। लेकिन मरम्मत के कुछ समय बाद ही सड़क पर गड्ढों की स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने और लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है।

मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 45 के कांग्रेस पार्षद रामगोपाल पाल से संपर्क किया गया। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति पर सहमति जताते हुए कहा कि संविदाकार द्वारा मरम्मत कार्य के नाम पर महज लीपापोती की गई है। यदि मरम्मत के बाद सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील हो रही है, तो यह कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कलेक्टर से करेंगे शिकायत

पार्षद रामगोपाल पाल ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में भी पत्र दिया जा चुका है। अब इस मामले में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर संबंधित संविदाकार के कार्य की जांच कराने और जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा।
गुणवत्ता की जांच और जवाबदेही जरूरी

परसौना से निगाही तक सड़क पर दोबारा उभर आए गड्ढों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

छठ पर्व पर रिलीज हुआ भक्ति गीत 'छठी मईया बिनती हमार'

Fri Oct 30 , 2026
मुंबई, 30 अक्टूबर (वार्ता)लोक आस्था के महापर्व छठ के पूर्व अवसर पर वर्ल्डवाइड रेकार्ड्स ने भोजपुरी भक्ति गीत ‘छठी मईया बिनती हमार’ रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले प्रस्तुत इस गीत को गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अभिनय […]

You May Like