इलाज में लापरवाही कराई जाए उच्च स्तरीय जांच

ऑपरेशन के नौ माह बाद टाइटेनियम प्लेट टूटने का मामला

जबलपुर: राइट टाउन स्थित पी जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही बरतने और डॉक्टरों द्वारा डाली गई घटिया क्वालिटी की प्लेट ऑपरेशन के नौ माह बाद टूटने का आरोप लगाते हुए पीडि़त सुनील कुमार तिवारी कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने सीएमएचओ संजय मिश्रा ने से शिकायत करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

साथ ही शिकायत में बताया गया कि डॉ अभिजीत मुखर्जी और डॉ विनोद जैन द्वारा उनके बायें पैर के आपरेशन के दौरान लापरवाही बरगी गई 9 महीने बाद घटिया क्वालिटी की टाइटेनियम प्लेट के टूट गई।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी संजय मिश्रा को सुनील कुमार तिवारी (कन्हैया रामकृष्ण तिवारी) ने शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों पर प्रकरण दर्ज करने एवं उच्च स्तरीय न्यायिक जांच समिति गठित कर सूक्ष्मता से जांच कर दोषी डॉक्टर्स एवं अस्पताल प्रबंधन, टाइटेनियम प्लेट के धातु की गुणवत्ता परिक्षण कर इन पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान शिकायतकर्ता कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, रोशन गौतेल, शैलेन्द्र बारी, श्रीमती राधा कन्हैया तिवारी, अशोक ठाकुर, विकास सराठे, शुभांशु त्रिपाठी, रचित तिवारी, आदि उपस्थित थे।

Next Post

बच्चों के साथ खेल रहा बालक लापता

Thu Mar 20 , 2025
अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर: बच्चों के साथ खेल रहा एक चार वर्षीय बालक खेलते-खेलते लापता हो गया। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के कॉस्मो आनंदा मल्टी की है। घटना का पता चलते ही परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। चार वर्षीय […]

You May Like