भाजपा नेता जगदीश शर्मा पंचतत्व में विलीन, भाजपा का झंडा ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई

ग्वालियर:भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जीडीए के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने उनके निवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अनूप मिश्रा, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, अभय चौधरी, दीपक वाजपेई, निर्मल कोठारी, विवेक जोशी, यशवर्धन जैन, महामंत्रीद्वय जवाहर प्रजापति, धर्मेन्द्र तोमर, राजू पलैया सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।जगदीश शर्मा वर्ष 2000 में भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष बने तथा उसके बाद 2004-05 में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने। उनकी अंतिम यात्रा में अन्य पार्टियों के अनेक नेतागणों, समाज सेवियों, पत्रकारों सहित सैकड़ों की तादात में उपस्थित गणमान्यों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

(डॉ निशिकांत मोघे )
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ग्वालियर महानगर

Next Post

एसजीएमएच के सर्जरी विभाग की चिकित्सकीय टीम की सफल जटिल सर्जरी

Sun Oct 4 , 2026
रीवा :संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा के सर्जरी विभाग में एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक की गई, जिसमें चार माह की गर्भवती महिला की गर्भावस्था को सुरक्षित रखते हुए लेप्रोस्कोपिक विधि से लगभग साढ़े 3 किलोग्राम का ओवेरियन ट्यूमर निकाला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पेट में दर्द […]

You May Like