शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र सीमा में आने वाली दर्पण कॉलोनी में निवास करने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि पडोसी उसके साथ अभद्रता करते है वही विरोध करने पर उसके पति को गोली मारने की धमकी देते है। इतना ही नहीं उसके दो छोटे छोटे बच्चे है पडौसी कुत्ता छोडकर उनको भी डराता है, फिजिकल पुलिस को लगातार आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही हैं।
दर्पण कॉलोनी मे निवास करने वाली ममला कुशवाह ने शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठोड को शिकायत की है। शिकायत के अनुसार उसके पडौस में निवास करने वाले ऋतुराज भारद्वाज और उनका बेटा युवराज भारद्वाज छोटी-छोटी और बातों पर आए दिन विवाद खड़ा करते हैं। घर के सामने पानी गिरने जैसी सामान्य बातों को लेकर आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं। महिला का आरोप है कि ऋतुराज अक्सर उनके घर में अनाधिकृत रूप से घुसकर मारपीट की धमकी देता है।
मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपियों ने ममता के पति को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे उसे गोली मार देंगे। अपनी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए महिला ने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि आरोपियों की हरकतों का प्रमाण मिल सके। हालांकि, कैमरों की मौजूदगी से आरोपी और ज्यादा आक्रोशित हो गए हैं और उनकी बदसलूकी बढ़ गई है।
