पानी की समस्या को किया जाए दूर, महापौर को सौंपा ज्ञापन


जबलपुर: लाल बहादुर शास्त्री वार्ड टेढ़ीनीम क्षेत्र में पिछले कई दशकों से पानी की समस्या लगातार बनी हुईं है। उसी परेशानी को देखते हुए मंगन सिद्दीकी के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा और मांग की कि टेढ़ीनीम में अमृत जल योजना के अंतर्गत टंकी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाये,एक लाइन सिद्ध बाबा मेन रोड से बिछाई जाए। इस दौरान महापौर ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर जावेद खान, सलमान खान, सिराज़ भाई, गुलाम नबी, अता वारिश, सोनू भाई, नसीम अंसारी, क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

Next Post

हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले T20 में 119 रन से हराया

Wed Sep 16 , 2026
साउथेम्प्टन, हैरी ब्रूक के शानदार 114 रन नॅाआउट और जोस बटलर की 80 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले T20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। साउथेम्प्टन […]

You May Like