भंवरकुआं में बिना लाइसेंस लाखों के पटाखे जब्त

इंदौर:भंवरकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं. पालदा स्थित खंडेलवाल कंपाउंड में मनोज कोठारी निवासी मल्हारगंज की दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई. तलाशी में दुकान के प्रथम तल से 200 कार्टून और 80 बोरियों में भरे पटाखे मिले, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है.

आरोपी से जब पटाखों के वैध लाइसेंस की जानकारी मांगी गई तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका. मामले में भंवरकुआं थाने में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

विश्व पैरा एथलेटिक्स: जिन शीर्ष भारतीय एथलीटों पर रहेगी नजर

Wed Sep 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जो भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा पैरा-एथलेटिक्स आयोजन है, 27 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली है। इस आयोजन में 104 देशों के 2,200 से ज्यादा एथलीट […]

You May Like

मनोरंजन