दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 48वें मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों के टॉस का सिक्का उछाला। टॉस जीतने के बाद अक्षर ने कहा कि पिछले मैच में ओस पड़ी थी इसलिए वह चांस नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने कहा टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इस विकेट को पढ़ना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम परिस्थितियों को भांप कर उस अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। अनुकूल रॉय की एकादश में वापसी हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, के एल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुश्मांता चमीरा और मुकेश कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती।

 

Next Post

आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ाया

Tue Apr 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीधी। मौसम का मिजाज तीन दिनों से बदल रहा है। दोपहर बाद अंधड़ और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाता है। आज अपराह्न से मौसम बदला और अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिसके चलते किसान अपनी फसलों […]

You May Like