स्कूल में ऑपरेशन परवाह के तहत यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत दिनांक 01.01.25 से 31.01.25 तक राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह “परवाह” के रूप में मनाया जा रहा है।

जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरुप सोनी के मार्गदर्शन में बुधवार को थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार के द्वारा सेंट थॉमस हाई सेकेंडरी स्कूल मे यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उपरोक्त स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमो के बारे बताया गया। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्या न करे स्कूल के बच्चों को यातायात की बारीकियों से से अवगत कराया, आयोजन के दौरान यातायात नियमों के पालन में शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए समझाइश दी गई,तेज गति से वाहन चलाने,गलत दिशा में वाहन चलाने, नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने एवं सुरक्षा गियर (सीटबेल्ट /हेलमेट) का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

आयोजित कार्यक्रम में जनमानस को सङक सुरक्षा नियमों से अवगत कराया गया।

इस आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार,सउनि विश्वास वानखेडे, आर 793 राम मूर्ति, प्रआर 274 दिगम्बर जाधव एवं आर 712 रामदिन जाट स्कूल के बच्चे एवं स्कूल के प्राचार्य मौजूद रहे।

Next Post

देव कुमार सिंह भाजपा के फिर जिला अध्यक्ष बने 

Wed Jan 15 , 2025
-कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर नवभारत न्यूज सीधी 15 जनवरी।सीधी में भाजपा ने अपने नए जिला अध्यक्ष के रूप में देव कुमार सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगा दी है। आज पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी लोकेंद्र पाराशर के निर्देशन में सर्वसम्मति से जिले के जनप्रतिनिधियों, मंडल […]

You May Like