
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को भोपाल जिले के लोगों से अपील की है कि वे ड्रग्स के सेवन से बचे. यदि कोई ड्रग्स बेचते हुए या फिर ड्रग्स लेते हुए मिले तो मानस एव व टोल फ्री नंबर-1933 पर जानकारी दें. आपके द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी. आपसे पुलिस की ओर से कोई पूछताछ व कार्रवाई नहीं की जाएगी. जिले को ड्रग्स फ्री बनाने में प्रशासन का सहयोग करें. कलेक्टर ने कहा है कि हमारे शहर को ड्रग्स से घेर लिया है. कई लोग ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं, हम सब की जागरुकता से ही भोपाल जिला ड्रग्स फ्री हो सकेगा
