नकली सॉफ्ट ड्रिंक की भरमार, खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर लिए नमूने

सतना : गर्मी में बढ़ती मांग के चलते मैहर जिले में नकली सॉफ्ट ड्रिंक, मैंगो ड्रिंक और पानी की बोतलों का कारोबार बढ़ गया है। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के पी.के. मिश्रा ने कलेक्टर रानी बाटड को इसकी शिकायत की, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़ ने आजाद स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान पर छापा मारा और संदिग्ध मैंगो ड्रिंक का नमूना जांच के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में लेबलिंग में खामियां पाई गईं, और प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। नकली उत्पादों की बढ़ती मांग और अधिक मुनाफा कमाने की प्रवृत्ति के कारण स्थानीय विक्रेता भी इसमें शामिल हो गए हैं।

गौड़ के अनुसार प्रारंभिक जांच में उत्पाद की पैकेजिंग पर लेबलिंग से संबंधित खामियां पाई गई हैं. प्रयोगशाला से नमूने की रिपोर्ट आने पर यदि खामी पाई जाती है तो उसके साथ ही लेबलिंग दोषों के आधार पर भी आगे की कार्रवाई सुनिश्चत की जाएगी. रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर ही निर्माता अथवा विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी.

Next Post

शहर के यातायात को लेकर फिर मंथन

Thu May 8 , 2025
सतना:हर के यातायात संबंधी बैठक गुरुवार को कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े,नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, ईपीडब्ल्यूडी बीआर सिंह, एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Facebook Share […]

You May Like