चीन में भूकंप के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू

बीजिंग, 26 मार्च (वार्ता) चीन भूकंप प्रशासन (सीईए) ने बुधवार को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के योंगकिंग काउंटी में आए भूकंप के लिए तीसरे स्तर की आपातकालीन सेवा प्रतिक्रिया शुरू की।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकंप बुधवार को सुबह 1:21 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गयी और भूकंप के केंद्र की गहराई पृथ्वी की सतह से 20 किलोमीटर पर रही।

भूकंप के बाद सीईए ने तुरंत हेबेई, बीजिंग और तियानजिन में ब्यूरो से ब्रीफिंग सुनी, और निगरानी को मजबूत करने, स्थिति का निरंतर आकलन करने और समय पर अपडेट देने का आग्रह किया।

आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों में स्थानीय सरकारों का समर्थन करने के लिए तीन स्थानीय भूकंप ब्यूरो की कार्य टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Next Post

ब्राजील सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को खारिज करने के पूर्व राष्ट्रपति के प्रयास को किया खारिज

Wed Mar 26 , 2025
ब्रासीलिया, 26 मार्च (वार्ता) ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर वर्ष 2022 के चुनाव परिणामों को पलटने की साजिश रचने के आरोपों को खारिज करने के प्रयास को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। श्री बोल्सोनारो और सात अन्य पर राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से […]

You May Like