पावर मैनेजमेंट कंपनी में आज होगा सामूहिक श्रमदान

जबलपुर: राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कंपनी परिसर स्थित हॉस्टल बिल्डिंग के समीप सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में अभियंता और कार्मिक सामूहिक रूप से श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई करेंगे। अभियान के तहत सफाई मित्रों और सिविल विभाग के कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

जिसमें स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें दस्ताने सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने अभियंताओं और कार्मिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील की है। अभियान के जरिए स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम के लिए सख्ती, बिना वैध पीयूसी (PUC) पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक और 10 हजार का चालान

Thu Oct 1 , 2026
नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज से बेहद सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। ‘कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट’ (CAQM) के निर्देशों के अंतर्गत अब राजधानी के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण […]

You May Like