
दमोह। जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) खुद फील्ड में उतर गए हैं। आज जबलपुर नाका चौकी पर उन्होंने एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रियंका पटेल सहित पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला.
एसपी श्री कलादगी ने पुलिस बल को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनाकर लाइट बेटन के माध्यम से वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की शराब चेकिंग भी की गई.पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और आमजन को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुगम यातायात के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.
