खेल परिसर भवन की मरम्मत का सौंपा ज्ञापन, CMO ने भवन परिसर का किया निरीक्षण

कुक्षी।नगर मध्य कचहरी चौक मे स्थित जर्जर हो रहे आनंद क्लब भवन के मरम्मत कार्य एवं शौचालय निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी मायाराम सोलंकी को ज्ञापन सौपा.ज्ञापन मे बताया की नगर के बीच स्थित आनंद क्लब परिसर भवन मे प्रतिदिन शारीरिक मानसिक विकास के लिए खेलो के आयोजन होते है इसमें युवक-यूवतिया सभी लोग भाग लेते है.भवन की जर्जर हो रही स्थिति के चलते खेल प्रेमी कम होते जा रहे वही शौचालय नही होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है.आनंद क्लब अध्यक्ष जगदीश मामा पाटीदार,सचिव एडवोकेट कैलाशचंद गुप्ता,वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण परसाई,नगर परिषद उपाध्यक्ष शब्बर हुसैन बोहरा,दिनेश कप्तान गंगाजलिया,पार्षद कुंदन मिस्त्री,अब्दुल शाह,शेरू ब्रजवासी आदि नें भवन के

अति शीघ्र सुधार की मांग की जिससे की खेल गतिविधियां सुचारु संचालित होती रहे। क्लब सदस्यों के साथ सीएमओं नें भवन परिसर का निरक्षण कर सदस्यों को शीघ्र सुधार का आश्वसन दिया.

Next Post

सुगम और सुचारू यातायात के लिए शो रूम संचालकों को चेतावनी

Thu Aug 21 , 2025
सागर। नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, तहसीलदार संदीप तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने मकरोनिया चौराहे पर चारों ओर रोडो का निरीक्षण किया एवं यातायात को प्रभावित कर रहे […]

You May Like