सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां, संभागायुक्त एवं डीआईजी पहुंचे सिंगरौली

सिंगरौली : मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर 23 को सिंगरौली पहुंच सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न और हेलीपैड एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी का जायजा लेने आज रीवा संभागायुक्त बीएस जामोद और रीवा डीआईजी हेमंत सिंह चौहान सिंगरौली पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। सीएम सिंगरौली में कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करने के साथ सिंगरौली महोत्सव में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। संभागायुक्त बीएस जामोद ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक सियाज केएम व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी हेमंत सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 23 मई को दोपहर करीब 2 बजे सिंगरौली पहुंचेंगे।

अभी मुख्यमंत्री का सिंगरौली आगमन संबंधी कार्यक्रम अधिकृत रूप से नही आया है। जानकारी के अनुसार सिंगरौली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एनसीएल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद पास में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही जिले में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर के सड़को एवं डिवाइडरों व बाउंड्रीवॉल को रंगरूप दिया जा रहा है। मॉडल रोड के गड्ढों को भी भरा जा रहा है।
23 को दोपहर 2 बजे आने की है संभावना
रीवा संभागायुक्त बीएस जामोद ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के 23 मई को दोपहर करीब 2 बजे सिंगरौली पहुंचने की संभावना है, जहां वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही सिंगरौली महोत्सव में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक समय सारणी जारी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन संभावित दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर रहा है।
सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
23 मई की शाम को आयोजित सिंगरौली महोत्सव में शामिल होकर प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति का आनंद लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री एनटीपीसी के सूर्य भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात और रात्रि विश्राम करेंगे। 24 मई की सुबह मुख्यमंत्री एनटीपीसी के कल्याण मंडप में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच सिंगरौली से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे

Next Post

​सिंगरौली में आवारा कुत्तों का आतंक: जिला अस्पताल में हर दिन पहुंच रहे 35 से अधिक मरीज, दहशत में लोग

Fri May 22 , 2026
सिंगरौली: जिले में इन दिनों डॉग बाइट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिला चिकित्सालय बैढ़न की ओपीडी में प्रतिदिन 35 से 36 डॉग बाइट के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह केवल जिला मुख्यालय बैढ़न का आंकड़ा है, जबकि […]

You May Like