
उमरिया। जिले के करकेली के बन्ना नाले के पास एक अज्ञात बाइक सवार युवक सड़क हादसे के शिकार हुआ है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त हरीश पिता राकेश सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रथेली के रूप मे हुई है। घटना की सूचना पर थाना नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
