मेकअप आर्टिस्ट युवती से दुष्कर्म

ग्वालियर: मेकअप आर्टिस्ट की बर्थडे पार्टी में उसके ही बॉयफ्रेंड द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात थाटीपुर के एक होटल में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया था। उसे अपना जीवन साथी मानकर ही युवती ने बर्थ डे पार्टी में बुलाया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के पुरानी छावनी निवासी 22 वर्षीय युवती मेकअप आर्टिस्ट है। वह गुजरात के अहमदाबाद में रहकर काम करती है। दो दिन पहले उसका जन्मदिन था। इसलिए वह अपने घर ग्वालियर आई थी। जन्मदिन की पार्टी शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के होटल डेजर्ट पाम में रखी थी। जिसमें उसने अपने प्रेमी भिंड के लहार निवासी आर्यन राठौर को भी बुलाया था। आर्यन से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। करीब दो साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आर्यन पार्टी शुरू होने से पहले ही होटल पहुंच गया। होटल में वह उसे बहाने से अपने साथ रूम में ले गया और दुष्कर्म किया।

Next Post

CMO रितु मेहरा ने किया बरसात पूर्व नालों का निरीक्षण

Sat Jun 7 , 2025
इटारसी। नगर पालिका इटारसी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रितु मेहरा ने आज शहर में बरसात पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इसी कड़ी में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नालों की साफ-सफाई और उनकी मौजूदा स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। मानसून के आगमन से पूर्व जलभराव की समस्या […]

You May Like