पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 29 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.12 प्रतिशत उबलकर 62.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.06 प्रतिशत की तेजी लेकर 65.59 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा

Thu May 29 , 2025
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 3 जून को भोपाल में होने वाले कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ का स्वागत किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस परिवार के लिए एक नई शुरुआत का ऐतिहासिक क्षण करार दिया। सिंघार ने कहा राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला यह संगठन […]

You May Like

मनोरंजन