मोबाइल दुकान की शटर तोड़कर चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की शटर तोड़कर मोबाइल और चार्जर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने दुकान से 8 मोबाइल फोन और 4 चार्जर चोरी किए थे. पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं, जबकि बाकी सामान की तलाश की जा रही है.

घटना 5 अक्टूबर की रात की है. बदमाश ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चॉइस मोबाइल रिपेयरिंग शॉप की शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. दुकान संचालक गुरदास थौरानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान विशाल पिता राकेश भील उम्र 19 साल, निवासी भील कॉलोनी, मूसाखेड़ी के रूप में हुई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसकी निशानदेही पर दो मोबाइल बरामद किए. थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं. पूछताछ कर चोरी गए बाकी मोबाइल और चार्जर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

दीपावली पर पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, जलने पर तुरंत ठंडे पानी से दें प्राथमिक उपचार

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर. दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. पटाखे हमेशा खुले और समतल स्थान पर जलाएं. आसपास पेड़, झाड़ियां, वाहन, इमारतें और ज्वलनशील पदार्थ न हों. संकरी गलियों में आतिशबाजी से बचें और बच्चों […]

You May Like