जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता में एक शातिर बदमाश ने पहले फोन पर 5 हजार रुपये की मांग की और मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ित के सूने मकान का ताला तोड़ दिया। बदमाशों ने घर के अंदर रखी फ्रिज, वाशिंग मशीन और टीवी समेत कीमती सामान में तोड़फोड़ कर चकनाचूर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि करमेता निवासी अभिषेक पटेल 32 वर्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के सौरभ विश्वकर्मा ने फोन कर 5,000 रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने धमकी दी। जब अभिषेक घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और घर के अंदर रखी एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज व अलमारी टूटी हुई थी। किरायेदार पूजा नायक ने बताया कि सौरभ विश्वकर्मा और मोंटी विश्वकर्मा ने घर में घुसकर यह तोड़फोड़ की और विरोध करने पर भाग गए।
