रीवा में BAMS छात्रों की हड़ताल जारी, स्टाइपेंड में समानता की मांग

मध्य प्रदेश में BAMS इंटर्न पिछले करीब सात दिनों से स्टाइपेंड में समानता और भेदभाव खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रीवा आयुर्वेद कॉलेज में छात्रों ने OPD सेवाएं बंद कर दी हैं। छात्रों का कहना है कि MBBS इंटर्न को 21,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जबकि BAMS इंटर्न को केवल 9,382 रुपये दिए जाते हैं।
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मयंक त्रिपाठी ने कहा है कि आयुर्वेद इंटर्न को 21,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि सरकार छात्रों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है।

Next Post

सीजेपी प्रदर्शन: नयी दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

Fri Oct 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) रेलवे ने शनिवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए शनिवार सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर […]

You May Like