मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी पर सांड ने किया हमला, हुई मौत

ग्वालियर। शहर में आवारा सांड के हमले में एक और बुजुर्ग की जान चली गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह कुशवाह पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

यह घटना डीडी नगर क्षेत्र में कुशवाह के घर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने मोहन सिंह कुशवाह को जोरदार टक्कर मारी और फिर सिर के बल पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सांड को भगाकर घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गहरी चोट आई और उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। उनके बेटे अच्छेंद्र सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि अभी तक उनके पिता को घटना के बाद से ही होश नहीं आया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है, लेकिन नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। सांड के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Next Post

मिशन 28 के लिए चंबल में जीत का मंत्र दे गए खंडेलवाल

Thu Apr 9 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे। ऐसे वक्त जब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में समूची भाजपा ‘मूल’ और ‘महल’ के बंटवारे में फंसी है और अंचल के दोनों छत्रपों सिंधिया और नरेन्द्र सिंह के बीच दूरियां साफ दिख रही हैं, पार्टी के सूबा सदर का चंबल के दोनों बड़े जिलों भिंड और […]

You May Like