रामपुर नैकिन पुलिस ने तीन माह पूर्व लापता हुई किशोरी को किया बरामद

सीधी। रामपुर नैकिन पुलिस नें तीन माह पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने लगभग तीन माह पूर्व गुम हुई नाबालिक किशोरी को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 28 मई 2025 को थाना रामपुर नैकिन में फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि आसपास, रिश्तेदारी एवं नातेदारी में भी कोई सुराग नहीं मिला तथा आशंका व्यक्त की गई कि किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की। निरंतर प्रयास एवं तलाश के दौरान दिनांक 25 अगस्त 2025 को किशोरी को ग्राम रामनगर, थाना चुरहट, जिला सीधी से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी,उप निरीक्षक मोतीलाल रावत,प्रधान आरक्षक प्रसन्न मिश्रा,आरक्षक महेन्द्र तिवारी,महिला आरक्षक अंजली सिंह,थाना चुरहट से आरक्षक आनंद सिंह,सायबर सेल सीधी से आरक्षक प्रदीप मिश्रा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

इनका कहना है-

नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीम के समन्वित प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो सकी।

डॉ. रविंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सीधी

Next Post

सीडीएस बोले- शांति चाहिए तो युद्ध के लिए तैयार रहें

Tue Aug 26 , 2025
महू (इंदौर). आर्मी वॉर कॉलेज, महू में मंगलवार को शुरू हुए रण संवाद-2025 के पहले ही चरण में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने स्पष्ट कहा- भारत शांति चाहता है, लेकिन शांति बनाए रखने का सबसे बड़ा मंत्र है युद्ध के लिए पूरी तैयारी. उन्होंने जोर दिया […]

You May Like