क्षमावाणी महोत्सव पर निकली भव्य श्रीजी शोभायात्रा

भोपाल। करोंद स्थित प्रीमियम ऑर्चिड के जैन मंदिर में क्षमावाणी महोत्सव के अवसर पर धार्मिक उल्लास के साथ भगवान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष चंवर डुलाकर आरती की। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा मार्ग आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में जैन विधि-विधान के अनुसार श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शांति, समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश जैन ने की। कार्यकारी अध्यक्ष सोमात जैन, महामंत्री आजाद जैन, संरक्षक अनिल जैन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन जैन और सचिव हिमानी जैन सहित समाजजन उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय समिति के प्रवक्ता भविष्य जैन ने कहा कि क्षमावाणी महोत्सव आत्मशुद्धि, क्षमा और मैत्री जैसे जैन मूल्यों को मजबूत करता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

 

Next Post

250 से अधिक मरीजों का विशेषज्ञों ने किया परीक्षण

Wed Sep 30 , 2026
सागर। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान 250 से अधिक मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। चिकित्सकों द्वारा चिन्हित 84 […]

You May Like