शिक्षक स्कूल में प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन दें: कमिश्नर

रीवा, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह की पहल पर संभाग में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन देने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं.

संभाग के शिक्षकों को एक बड़े कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाकर हर स्कूल में विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गर्शन की व्यवस्था की जा रही है. कमिश्नर श्री सिंह ने शासकीय मार्तण्ड क्रमांक एक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया. इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि हम सब भारतीय हैं. अपने देश की प्रगति में योगदान देना हम सबकी जिम्मेदारी है. एक भारतीय के रूप में हर व्यक्ति और हर विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी निभाए. सभी विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य तय करके उसे प्राप्त करने के लिए सही रणनीति बनाएं और पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करें. अपने मन से डर को निकालकर आत्मविश्वास को व्यक्तित्व का भाग बनाएं. कार्यक्रम में संयुक्त संचालक शिक्षा नीरव दीक्षित ने संभाग में नीट और जेईई की नि:शुल्क कोचिंग तथा कॅरियर मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.

Next Post

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, बस्ते जमा कर सौंपा आवेदन, राजस्व कार्य होंगे प्रभावित

Mon Aug 3 , 2026
नीमच। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर सोमवार से जिले सहित पूरे प्रदेश के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आंदोलन के तहत पटवारियों ने संबंधित तहसीलों में एकत्र होकर तहसीलदारों को हड़ताल का आवेदन सौंपा तथा अपने शासकीय बस्ते जमा कर दिए। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब […]

You May Like