कॉलेज छात्राओं ने दिखा संकल्प का साहस

सीहोर. शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशे से है दूरी, है जरूरी विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ एक सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना.

कार्यक्रम में राजनीति विभाग के सहायक प्राध्यापक रामविकास प्रजापति और हिन्दी विभाग के डॉ. कैलाश विश्वकर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया. इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री के निर्देशन में छात्राओं ने सड़क पर जागरुकता रैली निकाली गई. उन्होंने वाहन चालकों से सीधे संवाद करते हुए नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया. छात्राओं के साहसिक कदम की सराहना करते हुए कई वाहन चालकों ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया और उनके संदेश को आत्मसात करने का वादा किया. डॉ. अग्निहोत्री ने छात्राओं एवं स्टाफ को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई.

 

 

Next Post

नदी में मिली महिला की लाश

Thu Aug 7 , 2025
हत्या, हादसा, आत्महत्या के एंगल पर जांच जबलपुर:मझौली थाना अंतर्गत ग्राम गाड़ा हिरन नदी लकड़हा घाट में एक महिला की लाश मिली। पुलिस मर्ग कायम कर हत्या, हादसा और आत्महत्या एंगल पर जांच पड़ताल कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक ग्राम कोटवार राशि रमण झारिया 39 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ा ने […]

You May Like

मनोरंजन