इमलाई गांव का वीडियो वायरल, जातिसूचक टिप्पणी पर FIR दर्ज, मंत्री लखन पटेल ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश

दमोह:दमोह जिले के इमलाई ग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक समाज विशेष के विरुद्ध असभ्य और जातिसूचक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसे अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक मध्य प्रदेश शासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आनंद विभाग पथरिया विधायक ने माना है।उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया है कि समाज में इस प्रकार के आपराधिक और विद्वेष फैलाने वाले कृत्यों के लिए कोई स्थान नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और इस कृत्य के पीछे के मंसूबों की तह तक जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। मंत्री ने सोशल मीडियापर लिखा है कि दमोह में शांति, सौहार्द और कानून का राज सर्वोपरि है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल

Tue Jul 28 , 2026
सुधीर शर्मा मंदसौर: जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक गैर-काफिला (नॉन-कन्वॉय) बस गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार […]

You May Like