सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर युवा सशक्त बनें

इंदौर:एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में उद्यमिता विकास एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र इंदौर के सहयोग से मिलेट एवं डेटा एनालिटिक आधारित उद्यमिता सह कौशल विकास एवं इंपोर्ट एक्सपोर्ट कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 60 से अधिक प्रतिभागियों को 5 दिन तक प्रशिक्षण दिया गया. अंतिम दिन प्रशिक्षार्थियों को सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित किये गये.

मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का उद्यम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं. आज सरकार आपके घर तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रही है. पहले एक्सपोर्ट करना तो दूर लायसेंस प्रकिया में ही उद्यमी हताश हो जाता था.

लेकिन समय के साथ बदलाव हुए आज घर बैठे केवल 500 रू के शुल्क में एक्सपोर्ट का लायसेंस उपलब्ध हो रहा है. श्री लालवानी ने प्रशिक्षित हितग्राहियों शिवांगी मिश्रा व प्रसन्ना मजूमदार द्वारा तैयार मिलेट प्रोडक्ट की शुरुआत करने के लिए उन्हें मंच से सम्मानित किया. समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता, सचिव तरुण व्यास, अनिल पालीवाल, इंपोर्ट एक्सपोर्ट प्रशिक्षक राकेश अग्रवाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र स्वप्निल गर्ग, राजेंद्र त्रिपाठी परियोजना समन्वयक सेडमैप एवं विजय चौरे जिला समन्वयक सैडमेप उपस्थित रहे.

Next Post

भारतीय कुटुंब एक सामाजिक संरचना नहीं, संस्कारों की प्रयोगशाला

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर: सत्र नियोजन युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के द्वितीय दिवस देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के लक्ष्मीशिला परिसर, भवकुआं में वैचारिक ऊर्जा, राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला. आओ मिलकर बढ़ें, श्रेष्ठ भारत गढ़ें के संकल्प वाक्य के साथ आयोजित इस […]

You May Like