40 बसों का रोज आना जाना पर नहीं है पूंजापुरा चौराहे पर सुलभ शौचालय 

बागली/पूंजा पुरा। बागली जनपद क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायतो में शामिल पुंजापुरा ग्राम पंचायत जहां पर प्रतिदिन इंदौर, बड़वाई, खातेगांव,बागली,कांटा फोड़, पीपरी क्षेत्र से 40 से अधिक बसों का संचालन होता है। यहां से बागली जनपद क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य 60 अधिक ग्राम पंचायत का सड़क मार्ग द्वारा सीधा संपर्क है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का बस द्वारा आना-जाना लगा रहता है। बस स्टॉप क्षेत्र पर सुलभ शौचालय नहीं होने की वजह से महिला एवं पुरुषों को शौचालय के लिए बड़ी परेशानी आती है कई बार शर्मिंदगीं का पल आ जाता है। शौचालय के लिए इधर-उधर जाने पर उनकी बस निकलने का डर बना रहता है। बागली विधायक मुरली भंवरा को भी इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने अवगत कराया लेकिन इस समस्या का हल अभी तक हो नहीं पाया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है। कि पूंजा पूरा कांटा फोड़ एवं उदय नगर तिराहे पर वन विभाग की पर्याप्त जमीन खाली पड़ी हुई है। यदि इसी तिराहे पर दुकानों के पीछे की साइड सुलभ शौचालय का निर्माण करवा दिया जाए तो यात्रियों को सुविधा रहेगी। इस संबंध में बागली विधायक मुरली भंवरा ने बताया कि पंचायत प्रस्ताव बनाकर भेजें और जगह का चयन करें वहां पर सुलभ शौचालय बनाने के लिए आर्थिक व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। आसपास क्षेत्र के होटल व्यवसायी बताते हैं। कि हॉट बाजार वाले दिन व्यापारियों को भी बड़ी परेशानी आती है। एक और समग्र स्वच्छता अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था हो रही है ।लेकिन बगली जनपद इस मामले में अनभिज्ञ है।

Next Post

आर्मी जवान की पत्नी का मंगलसूत्र लूटा

Thu Apr 24 , 2025
ग्वालियर। दूध लेने जा रही आर्मी जवान की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर 2 बाइक सवार बदमाश सोने का मंगलसूत्र लूट कर ले गये घटना महाराजपुरा स्थित गिरगांव गेट के पास की है। लूट की घटना के बाद महिला ने बदमाश का पीछा किया और शोर मचाया लेकिन जब […]

You May Like