श्योपुर: आदिवासी विकासखंड कराहल के बरगवां अंचल के अगरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।
जानकारी के अनुसार, अगरा गांव निवासी मदनपुर अमरसिंह भिलाला अपनी बेटी के साथ तालाब किनारे स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी मनीषा भिलाला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Next Post
यातायात पुलिस ग्वालियर ने डायवर्सन प्लान किया जारी
Sun Jul 5 , 2026
यातायात पुलिस ग्वालियर ने नाका चन्द्रबदनी से विवेकानन्द चौराहा तक सड़क निर्माण के कारण यातायात डायवर्सन प्लान जारी किया है 1- विक्की फैक्ट्री से झासीरोड बस स्टेण्ड की तरफ जाने वाले सवारी वाहन व स्कूली बसे व भारी वाहन ट्रक टेक्टर, विक्की फैक्ट्री से नाका चन्द्रबदनी की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। […]

You May Like
-
6 months ago
खमरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर
-
9 months ago
प्रशासनिक अधिकारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार