ग्वालियर में तोप चलाई, मंडला में हर्ष फायर किए: विजयादशमी पर इंदौर में 121 फीट, भोपाल में 105 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा

भोपाल : विजयादशमी पर आज पूरे मध्य प्रदेश में शक्ति और शौर्य का पर्व मनाया जा रहा है। उज्जैन, मंदसौर, मंडला और ग्वालियर समेत प्रदेशभर में पुलिस लाइन और धार्मिक स्थलों पर शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया गया। ग्वालियर में 400 साल पुरानी तोप चलाई गई, जबकि मंडला में हर्ष फायरिंग के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। शाम को इंदौर, भोपाल और उज्जैन में बड़े पुतलों का दहन होगा, भोपाल के कोलार में 105 फीट का रावण जलेगा। हालांकि कई शहरों में बारिश और तेज आंधी के अलर्ट ने उत्सव समितियों की चिंता बढ़ा दी है।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में विजय दशमी पर डीआरपी लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

Tue Oct 20 , 2026
ग्वालियर। भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर ग्वालियर में राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत शस्त्रों की पूजा की गई। यहां डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य  में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन […]

You May Like