पहचान छिपाकर शादी: निकाह पढ़वाया फिर ससुर ने किया बलात्कार

इंदौर: सांवेर क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने पति और ससुर पर धर्म परिवर्तन, बलात्कार, अप्राकृतिक कृत्य और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की मदद से पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई है.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी युवक से 2017 में हुई थी. उसने अपनी असली पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया और कोर्ट मैरिज कर ली.

शादी के बाद उसका नाम बदलकर निकाह पढ़वाया गया, और असलियत सामने आने पर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पति न केवल मारपीट करता था बल्कि उसे अप्राकृतिक संबंध के लिए मजबूर करता रहा. कुछ समय बाद वह मायके लौट गई, लेकिन जब हाल ही में बच्चों से मिलने ससुराल पहुंची तो ससुर ने अकेला पाकर बलात्कार किया, और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता ने कहा कि पति ने भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी. उसने आखिरकार अपने गुरु भाई को घटनाक्रम बताया और उनकी मदद से पुलिस तक पहुंची. विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला सहमंत्री राहुल वैष्णव ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़िता व उसके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले विधायक सिद्धार्थ

Sat Jul 19 , 2025
रीवा:भाजपा से त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जिले व विंध्य मौजूदा राजनीतिक स्थितियों के संबंध में चर्चा हुई. साथ ही कई महत्वपूर्ण व समसामयिक […]

You May Like