
दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस विशेष सप्ताह अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन व विकास मध्य प्रदेश शासन द्वारा सफाई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर के बेलाताल पर वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। सुबह से ही बेलाताल परिसर में सफाई कार्य शुरू कर दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, महिला बाल विकास अधिकारी अनिल जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए.कुरैशी,सहित नगर पालिका की टीम ने श्रमदान कर तालाब क्षेत्र की सफाई की। अधिकारियों ने नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अभियान के दौरान बेलाताल परिसर से कचरा हटाकर साफ-सफाई की गई।
