कलेक्टर- एसपी ने गणेश विसर्जन स्थल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के साथ गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमानताल, आधारताल के तालाब, तिलवारा तथा भटौली के विसर्जन स्थल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थलों में व्यवस्था के संबध आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा गया कि विसर्जन घाटों की साफ सफाई, विसर्जन स्थल तक पहुंच मार्ग का दुरूस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविकों की व्यवस्था, विसर्जन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था यथा सम्भव सम्बंधित विभाग से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करा लें ताकि विसर्जन के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस अवसर नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर- अपराध जितेन्द्र सिंह, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा बैजनाथ प्रजापति तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

स्व. मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब का दबदबा

Tue Sep 2 , 2025
मंडला। महात्मा गांधी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग के मुकाबलों में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने सहजर को 6–1 से हराया। विजेता टीम की ओर से प्रकाश नंदा ने हैट्रिक लगाई, जबकि अंकुश मरावी, […]

You May Like