स्व. मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब का दबदबा

मंडला। महात्मा गांधी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग के मुकाबलों में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने सहजर को 6–1 से हराया। विजेता टीम की ओर से प्रकाश नंदा ने हैट्रिक लगाई, जबकि अंकुश मरावी, प्रिंस उइके और आरूष सिंह ने एक-एक गोल किया।

दूसरे मुकाबले में सहजर ने जंतीपुर पर 2–0 की जीत दर्ज की। टीम की ओर से सुमित और संतोष ने गोल किए।

तीसरे मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने पादमी को 6–2 से मात दी। पहले हाफ में अंकुश मरावी और प्रथम चौकसे ने गोल किए, जबकि पादमी ने वापसी कर स्कोर बराबर किया। हालांकि, निर्णायक क्षणों में प्रथम चौकसे और साथियों ने गोल दागकर नर्मदा की जीत पक्की कर दी।

आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Next Post

EOW और GST टीम की बड़ी छापेमारी, कई ठिकानों से जब्त हुए दस्तावेज

Tue Sep 2 , 2025
सिंगरौली। जिले में आज सुबह से ही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई […]

You May Like