ग्वालियर:आज ग्वालियर में भव्य “नमो मैराथन” दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन दौड़ में शामिल हुए हजारों हजार युवाओं ने विकसित, समृद्ध, नशा मुक्ति स्वस्थ, व स्वच्छ भारत का संदेश दिया। एलएनआईपी से शुरू हुई नमो मैराथन रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, गांधी रोड, आकाशवाणी तिराहा, कृषि विश्वविद्यालय सूर्य नमस्कार तिराहा व मेला रोड होते हुए वापस एलएनआईपी पहुंची। मैराथन दौड़ में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया।
अंत में अतिथियों द्वारा पुरुष व महिला वर्ग में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को नकद एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। नमो मैराथन के लिए जिले के 3 हज़ार 517 युवाओं ने पहले ही ऑन लाइन पंजीयन कराये थे। इन युवाओं सहित आज अन्य युवा भी एलएनआईपी पहुंचे और मैराथन दौड़ में शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथ्य में नमो मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एलएनआईपीई की कुलपति श्रीमती कल्पना शर्मा, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित अन्य अधिकारी मेराथन दौड़ में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुँचे।
