प्रतिदिन 10 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण कराने के निर्देश

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन, हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों, विभागीय योजनाओं एवं आगामी रोजगार वर्ष की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए बताया कि एक दिन में लगभग 3 हजार रजिस्ट्रियां ही पूर्ण हो पाई हैं, जबकि प्रतिदिन 10 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण कराने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को विशेष प्रयास कर प्रगति बढ़ाने तथा अपर कलेक्टर को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Next Post

मुंदी पुलिस की अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई, खेत से पौधे जब्त

Mon Nov 2 , 2026
मुंदी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुंदी पुलिस ने ग्राम बलियापुर में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खेत में दबिश देकर गांजे के 8 हरे-भरे पौधे जब्त किए हैं।मामले में पुलिस ने खेत मालिक आरोपी नानकराम पिता झापू, उम्र 58 वर्ष, […]

You May Like