वनाधिकार: जन स्वाभिमान यात्रा ने 319 वन अधिकार दावों की सूची जनपद CEO को सौंपी

मंडला। जन स्वाभिमान यात्रा मवई ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, जहां सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार और मंशाराम मरावी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने वन अधिकार दावों पर विस्तार से चर्चा की और 319 व्यक्तिगत दावों की सूची तैयार कर जनपद सीईओ को सौंप दी।

यह यात्रा 9 जून से 24 जून तक बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के वन अधिकार दावों को मजबूत करना और शासन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना है।

यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें वन विभाग द्वारा कराए गए कार्य की महीनों से लंबित मजदूरी का मुद्दा प्रमुख रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग की तानाशाही के प्रति नाराजगी व्यक्त की। बैठक में बलिदानी पुरुषों से प्रेरणा लेकर सामाजिक, नैतिक और मानवीय मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आव्हान किया गया। ग्रामीणों ने घुटास चौराहे से रैली निकालते हुए यात्रा को अगले पड़ाव की ओर रवाना किया और जंगल-जमीन बचाने के लिए संगठित रहने पर जोर दिया।

Next Post

दीवार गिरी, महिला की मौत     

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गेंदालाल चौधरी 46 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया बेलबाग ने सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाला विजय चौधरी अपने घर के ऊपर द्वितीय मंजिल में दीवाल का […]

You May Like