3300 चालान काटे, 175 के लायसेंस निलंबन की तैयारी

जबलपुर। जीवन अनमोल है, सफर में कितनी भी हो कम दूरी, मगर हेलमेट लगाना जरूरी है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें। यातायात नियमों का पालन करें,सुरक्षित रहें। ये अपील यातायात पुलिस नागरिकों से कर रही है। इसके साथ ही नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। 26 अप्रैल से 5 मई तक बिना हेलमेट के विरूद्व लगभग 3300 से अधिक चालान किये जा चुके है। इसी के साथ 175 से अधिक वाहन चालको के ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर को प्रकरण भेजे गये है।

दरअसल सडक़ दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत मृतकों मे दोपहिया वाहन चालक शामिल होते हैं, जो हेलमेट नही पहनते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुये पुलिस विभाग ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को लेकर 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस नियमों तोडऩे वालों पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें जागरूक भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढा, घमापुर) एवं यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर हेलमेट जागरूकता अभियान कार्यक्रम संचालित किये गये है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुुक्ला ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा एवं यातायात स्टॉफ के द्वारा वाहन विक्रेताओं के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

प्रोत्साहन, समझाईश के साथ कार्रवाई

चौराहों, तिराहो, मुख्य मार्गो पर ऐसे वाहन चालक जो दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाते पाये गये उन्हे यातायात पुलिस द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप यातायात जागरूकता वाले बैग, कप, पम्पलेट एवं परीक्षा पेड बांटे गये। साथ ही ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाते पाये गये उन्हे हेलमेट पहनने की समझाईश दी गई। हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता वाले बैनर लगाये गये है। इसके साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

Next Post

टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत और 3 घायल, पुलिस ने हमलावर को किया अरेस्ट

Wed May 6 , 2026
अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिका में एक माल में अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत और 3 लोगों के […]

You May Like

मनोरंजन