महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने एनआरएलएम के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय उत्पादक समूहों तथा सीएलएफ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समूहों के कार्यों की समीक्षा की व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. श्रीमती यादव ने बताया कि समूहों के बिजनेस प्लान के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती हैसमूहों के व्यवसाय को विकसित करने के उद्देश्य से मार्केट वेंडर मॉडल की भी जानकारी दी गई तथा जिले में समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति साझा की गई. बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 34 उत्पादक समूहों के बिजनेस प्लान राज्य स्तर पर स्वीकृत हो चुके हैं. इन समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों से करीब 60 लाख रुपए का टर्नओवर अर्जित किया गया है. समीक्षा के दौरान सीईओ श्रीमती यादव ने आजीविका मिशन के अधिकारियों को निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने, विभिन्न समूहों के बैंक बचत खाते खुलवाने तथा चक्रीय निधि से वंचित पात्र समूहों को राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

 

Next Post

जल कर बकाया होने पर 12 लोगों के नगर पालिका ने काटे कनेक्शन

Thu Mar 12 , 2026
बीना। शहर में जल कर की बकाया राशि जमा नहीं करने पर बुधवार को नगर पालिका की टीम ने 12 कनेक्शन काटे हैं। शहर के करीब 3 हजार 442 उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की जल कर की राशि बकाया है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कोरव के निर्देशन […]

You May Like