भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में SIR प्रक्रिया को लेकर गठित प्रदेश समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सह-प्रभारी संजय दत्त, समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आई चुनाव आयोग की खामियों और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेसजनों द्वारा इस पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
