युवक का मोबाइल लूटा

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत तैयब अली चौक के समीप बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल छीना और रफूचक्कर हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर अधारताल निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सोहेल बीती रात अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था।

रात लगभग 9:25 बजे जब वह तैयब अली चौक से मशीन वाले बाबा की मजार के सामने से होते हुए घंटाघर की ओर ऑटो पकड़ने जा रहा था, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने सोहेल के हाथ पर झपट्टा मारा। बदमाश इतनी तेजी से आए कि सोहेल को संभलने का मौका ही नहीं मिला। आरोपी उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल से तेजी से ओमती की गलियों में ओझल हो गए।

Next Post

जेई को धमकाया, दफ्तर में घुसकर किया हंगामा

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर: विद्युत वितरण कंपनी के शहर संभाग (पश्चिम) कार्यालय में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब बकाया बिल जमा न करने पर लाइन काटने पर एक उपभोक्ता का दामाद बौखला गया और कनिष्ठ अभियंता (जेई) के कक्ष में घुसकर अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ओमती […]

You May Like