भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ऑल इंडिया एनजीओ मीट का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं और जनजातीय क्षेत्रों में कार्य कर रही एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा के त्याग, साहस और समाज सुधार के कार्यों को नमन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
